Showing posts with label शेर. Show all posts
Showing posts with label शेर. Show all posts

Saturday, December 6, 2008

पत्थर (२)

उम्र भर सीने से लगाए रक्खा
जिसे उसका ख़त कह कर
जल्वागाह-ऐ-खिलावत-ऐ-शब*
अफ़साने ही थे वो तमाम
खुद ही लिखता रहा ख्वाब
और दे दी कसम उसके पयाम की

*Tales of her beauty in solitude of evenings
December 6th, 2008 2.00 pm, California

Saturday, August 30, 2008

पत्थर

मैं तराशता गया खुद को
सफीने रोशन की तरह
रकीबों को भी कहाँ इल्म था..
उनके पत्थर पे लिखे पैगाम का...

Monday, June 30, 2008

बरसात

लघ्जिशों की तमन्ना है ये...
ख़यालों की बरसात
सम्हल कर रहना हमदम मेरे
कभी कभी ये बरसात
मुखौटों के रंग फीकें कर देते हैं..

आग

ये मैं बह जाता हूँ ज़ज्बातों में,
या तेरे ख़याल तर कर जाते हैं मुझको॥
कुछ तो है इस कमबख्त आग में...
जो तुझे भी जलाती है...
और मुझे भी जला रही है मुसलसल..

Saturday, June 21, 2008

सिगरेट


पोरों से फिसल गया जलता हुआ सिगरेट
कांपती उँगलियों से छूट गिर गया जाम !
आँधियों के मौसम में जला लिए चिराग,
झोंका हुआ रुखसत, ले गया मेरा नाम...!!!

जुगलबंदी

****************


हर एक बूँद से बढ़ती है सिहरन मेरे बदन की


पूछो बारिश की इन बूंदों को मज़ा आता क्या है...???


***************


थोड़ी और पिला साकी के मैं होश में हूँ अभी


जिद ना कर जानने की तुझसे मेरा नाता क्या है ??


*****************


जला ही दूंगा आशियाँ मेरा जो तुम न रही,


एक मकाँ के सिवा मेरा जाता क्या है...??।


****************


पूछूंगा मैं भी खुदा से एक दिन जरूर ।


यूँ रह रह कर, गैरत मेरी जगाता क्या है ??


***************


हैराँ न हो यूँ, देख अक्स अपना आईने में.....


ये मेरी नज़र है, और नज़र आता क्या है ??


***************

Friday, June 20, 2008

रिश्ता



ये क्या कह रहे हो

के बज्म-ए-जहाँ में,

हकीकत में कोई

होता नहीं किसी का...

जहाँ में ये रिश्ता -

हमारा तुम्हारा,

हकीकत नहीं

तो फिर और क्या है..???

अंगार

राख़ के ढेर में दबे
शोलों को ने छेड़ों तुम,
समा की एक बूँद ही
काफी होगी उनके वास्ते !
छेड़ना चाहते हो तो
छेड़ो वक्त कि आंधी को,
जो बनाती है अंगार -
बुझते हुए शोलों को...!!!!